Home >> Recipe Upload  your  Recipe
Recipe
उपवास के पकवान
मीठा व्यंजन
नाश्ता
शर्बत और पेय
 

Recipe
नमकीन व्यंजन
Chutney Recipes
Rice Recipe
Vegetables
 

Recipe
Raita
Spicy Vegetables
Pickles
Dessert Recipes
 

Recipe
Continental Dish
Vegetarian Dish
 

1| 2| 3| 4| 5| 6| 7| Next last

गाजर का हलवा

गाजर का हलवा

विधि :

गाजर को छीलकर धो लें और कद्दूकस करके दूध के साथ कड़ाही में डालकर लगातार चलाते हुए सारा पानी सुखा लें। जब गाजर का सारा पानी सूख जाये तो उसमें चीनी और घी डालकर अच्छी तरह मिला लें।

खोये को हाथ से मसलकर हलवे में डाल दें। सूखी मेवा और इलायची डालकर कुछ देर लगातार चलाते हुए पकाये। गर्मागर्म सर्व करें।

सामग्री :

6 गाजर, 1 कप दूध, 1/2 कप चीनी, 1/2 कप खोया, 1 टे.स्पून बादाम (बारीेक कटा), 5 इलायची, 2-3 पिस्ते, 1/4 कप घी, 1 टी स्पून किशमिश।

कितने लोगों के लिए : 2

मैंगो कस्टर्ड

मैंगो कस्टर्ड

विधि :

1. दूध में चीनी मिलाकर अच्छी तरह उबालें।

2. कस्टर्ड पाउडर को आधा कप ठंडे पानी में घोलकर दूध में मिलाएं और पांच मिनट तक पकाएं।

3. आंच से उतार कर आम का गूदा मिलाएं।

4. कांच की चार कटोरियों में बराबर-बराबर डालकर फ्रिज में ठंडा करें।

5. कटे हुए बादाम से सजाकर सर्व करें।

सामग्री :

1 कप आम का गूदा, 2 कप दूध, 1/2 कप चीनी, 2 टे.स्पून कस्टर्ड पाउडर, 1/2 कप कटे हुए बादाम।

कितने लोगों के लिए : 4

मैंगो बर्फी

मैंगो बर्फी

विधि :

1. आम के गूदे को थोड़ा पकाकर सुखा लें। फिर उसमें मसला हुआ खोया मिलाकर धीमी आंच पर भूनते हुए सुखाएं।

2. चीनी, रंग और एसेंस मिलाकर एकसार करें। अब एक चौकोर प्लेट या ट्रे में चिकनाई लगाएं। फिर तैयार मिश्रण को उस पर फैलाकर सेट होने के लिए छोड़ दें। बीच में चांदी का वर्क उस पर लगाएं। जब अच्छी तरह ठंडा हो जाए और ट्रे छोड़ने लगे तब सावधानीपूर्वक चौकोर टुकड़ों में काटें और सर्व करें।

सामग्री :

170 ग्राम खोया (एकदम सूखा), 200 ताजे आम का गूदा, 100 ग्राम कैस्टर शुगर, 4 बूंद केवड़ा एसेंस, 1 बूंद पीला रंग (खाने वाला रंग), 3 चांदी के वर्क।

कितने लोगों के लिए : 3

women section

|| Copyright 2007  helloraipur.com   All Rights Reserved by Chhattisgarh infoline || Concept & Editor-Madhur Chitalangia ||