* रसोई
घर में आपको सफाई का बहुत
ध्यान रखना चाहिए। किचन के
झाड़न व डस्टर को पैराफिन से
साफ करें।
* डाइनिंग टेबल पर रखे
टेबलमैट्स पुराने हो गए हैं
और उन्हें फेंकने का मन है तो
इन्हें फेंके नहीं, बल्कि
रसोई या फ्रिज के शेल्फ पर
अखबार बिछाने के बजाय ये
मैट्स लगाएँ।
* नॉनस्टिक कुकवेअर पर
लगे जिद्दी दाग-धब्बों को
छुड़ाने के लिए इसमें 2 बड़े
चम्मच बेकिंग सोडा, 1/2 कप
विनेगर और 1 कफ पानी डालकर 10
मिनट के लिए उबालें।
* स्लैब और गैस की सफाई
के लिए पुराने नायलॉन के
मोजों का प्रयोग करें।
* रसोई घर में काम में
आने वाले उपकरण जैसे- मिक्सर,
ग्राइंडर, माइक्रोवेव और
स्विच बोर्ड को साफ करने के
लिए 2 छोटे चम्मच लिक्विड
ब्लीच मिलाकर साफ-मुलायम कपड़े
में भिगोकर साफ करें। वे एकदम
नए लगेंगे।
* अगर स्टेनलेस स्टील
की सिंक को साफ करना है तो
आटे में मिथेलेटेड स्प्रिट
मिलाकर सिंक में डाल दें और
सूखने के बाद साफ करें।
कम खर्च में
किफायती सजावट
घर खरीदने के साथ-साथ ही आपकी
जिम्मेदारियाँ खत्म नहीं हो जाती, बल्कि इसके साथ
महत्वपूर्ण चीज जुड़ी होती है उसकी सजावट। इसमें सबसे
बड़ी दिक्कत होती है इंटीरियरर्स का खर्च।
आपके पास नया मकान खरीदने या बनवाने के बाद होता
है सीमित बजट और इंटीरियर डिजाइनर के पास बजट जैसी चीज
के साथ माथापच्ची करने का वक्त ही नहीं होता है।
ऐसे में आपको अपने मकान को घर बनाने में परेशानी
तो आएगी ही। सबसे बड़ी परेशानी होती है विकल्पों के
बारे में आपकी अनभिज्ञता। आपको पता ही नहीं होता कि
कहाँ पैसे आसानी से बचाए जा सकते हैं। आप इन कुछ खास
बातों पर गौर करके देखें हो सकता है आपको इसमें कुछ
काम की बात मिल जाए।
वुडवर्क :
घर में सबसे ज्यादा इस काम में पैसे खर्च होते
हैं। आमतौर पर इंटीरियर वाले सबसे महँगी लकड़ी टीकवुड,
को ही इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। यह 2500 रुपए
प्रति क्यूबिक फीट के भाव पर उपलब्ध रहती है। सबसे
ज्यादा बजट इससे ही डगमगाता है।
अगर आपको बड़े साइज का कबर्ड बनवाना हो, तो इसका
खर्चा लगभग 4000 रुपए तक पड़ जाएगा। इसलिए बेहतर है कि
आप फ्रेम और दरवाजे के लिए प्लायवुड का इस्तेमाल करें।
आपके पास थोड़ा ठीक बजट हो तो आप टरमाइटप्रूफ
प्लाय का इस्तेमाल करें और पार्टीशन या ड्राअर के लिए
पैकेजिंग मटेरियल में इस्तेमाल आने वाले पाइनवुड का
इस्तेमाल करें। इससे आप तकरीबन 30-40 प्रतिशत खर्च की
बचत कर पाएँगे।
फ्लोरिंग :
घर का दूसरा आर्कषण फ्लोरिंग होता है जो बरबस
अपनी ओर लोगों का ध्यान खींच लेता है। आजकल टाइल्स और
मार्बल्स का फैशन पुराना हो गया है। बेहतर है आप प्लेन
मोज़ेक या स्टोंस को घर में जगह दें।
स्टोन की फ्लोर्स खासकर ग्रे कलर्ड मार्बल्स की
देखरेख भी आसान है और यह आपके बजट में भी आ जाएँगे।
ग्रे मोजेक 30 रुपए प्रति स्क्वैयर फीट हैं, जबकि
ब्रांडेड टाइल्स की रेंज 50 रुपए प्रति स्क्वैयर फीट
से शुरू होती है।
किचन :
चाहत तो आपको भी मॉड्युलर किचन की होगी। मगर जेब
इजाजत न दे तो आप अलग-अलग किचन ऐसेसरीज खरीद कर अपने
रसोई घर को बिलकुल वैसे ही सजा सकती हैं। बस इसके लिए
आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
लूज में ऐसेसरीज जैसे डिश रैक्स, हुक्स, वायरिंग
केसेस व बॉक्स आदि आप को बाजार में मिल जाएँगे जो आपके
किचन को बिलकुल मॉडयुलर (डिटैचेबल) बना सकते हैं।
काउंटर टॉप ग्रेनाइट का बनवाया जा सकता है।
Kitchen Remodeling
Planning, remodeling and designing a kitchen includes taking a few
decisions that will help you to get a better deal where you can be
comfortable while cooking in the future. Here are the things that
you must decide beforehand:
You may choose from fitted kitchens that
occupy less space and have more storage space or a freestanding
kitchen that can be moved easily and taken to any place with you.
Lifestyle of the family - A single person that cooks rarely will
prefer a minimalist's kitchen while a kitchen for a large family
that is used quite often throughout the day needs a lot of storage
space, groceries, cutlery and crockery and all the kitchen tools,
equipments and appliances along with the sitting area for the family
dinner gatherings.
Seating area - A small kitchen may accommodate a small breakfast
table while a big kitchen may have the dinner table set to cater to
the whole family. You may also use a part of your dining/living room
as the kitchen to make more space for the seating arrangement.
Placing of refrigerator - Fridge should never be placed near the
cooking hob as the appliances may not work properly. The ideal
placement of refrigerator is between the entrance of the kitchen and
the cooking area where all the members of the house can easily
access it.
Kitchen Shapes - Efficient kitchen is one that allows easy
movement and enough space for sink; counter for food preparation,
cutting and chopping; and cooking area. The most popular shapes are
galley kitchens, two-way galley kitchens, L-shaped kitchens and
U-shaped kitchens.
Galley kitchens are the ones where all working areas are next to
each other, have less storage space and require lot of movement.
Two-way galley kitchens provides for storage space below the
worktop, cupboards are placed on the opposite wall for easy access
to minimize walking movements, is more compact and must have enough
between the two galleys to avoid bumping.
L-shaped kitchens provide more workspace and storage area,
walking distance is minimized and corners of the kitchen can serve
as the dining area.
U-shaped kitchens have the most workspace and storage area, has
less floor area and are not for claustrophobics. In case, your
kitchen seems too small, you may use one of the legs as a breakfast
bar or provide for an island counter instead.
Decide on the kitchen layout, starting with the placement of
sink, preparation area and hob, the placement of fridge and the
service points for water, electricity and gas.
Ventilation points and daylight should be kept in mind too.