Online Now :: 22 Visited :: 2221930

शेरो-शायरी अजब गजब | Jokes| Fashion| Mamangment Tips | Health| New Technology | Boll wood Personality | Women Section | Youth Section
मनोरंजक झूठी खबरे मायावती ने गुजारी ब्राम्हण के यहां रात (राहुल गांधी द्वारा दलित के यहां रात गुजारने की देखा-देखी) (अंक-25) कांग्रेस ने तय किया मनमोहन सिंह जी का पार्टी से निष्कासन (अंक-25) छत्तीसगढ़ में बैला और गद्हा तैयार किया जायेगा - रामविचार नेताम (अंक-25) बदलाव नीति से विरोधी पस्त हो जाते है- राजेश मूणत (अंक-25) बाबा रामदेव ने योग द्वारा नक्सली समस्या का हल बताया (अंक-24) वोट मांगने की कला में पी-एच-डी का कोर्स चालू करवायेंगे (अंक-24)
1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 |
मायावती ने गुजारी ब्राम्हण के यहां रात (राहुल गांधी द्वारा दलित के यहां रात गुजारने की देखा-देखी) (अंक-25)
राहुल गांधी द्वारा दलित वोट आकर्षित करने के लिए की जा रही कोशिश के जवाब के रूप में मायावती ने ब्राम्हणों को अपनी तरफ आकर्षित करने की योजना बनाई है| इसके तहत मायावती ने अपने वाराणसी प्रवास के दौरान एक ब्राम्हण के यहां अपनी रात गुजारी। इतना ही नही ब्राम्हण के घर बने बिना प्याज, लहसून के बने भोजन को भी खाया और बकरी के दूध से बनी मिठाईयां भी ग्रहण की। सुबह ब्राम्हण के मंत्रोच्चार से भावुक होकर उन्होंने समावार्दीपार्टी पर इंजाम लगाया कि वे ब्राम्हणों पर अत्याचार कर उनकी सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रहे है। उन्होंने आगे कहा कि मुसलमानों को संतुष्ट करने के लिए सपा ब्राम्हणों की बकरियां चुराकर हलाल कर रहे है। वे आगे बोली उत्तरप्रदेश में ज्यादा दलित ब्राम्हण है इस पर सपा ने कहा कि वह चोरी की गयी बकरी की जगह ब्राम्हणों को गाय देगी।
दूसरे दिन कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मायावती ढोंगी है ब्राम्हण घर से लौटकर उसने स्पेशल साबुन से स्नान किया तथा ब्राम्हणों का खाना शरीर पर न लगे इसलिए डबल जुलाब की गोली खाई। इससे गुस्सा होकर मायावती ने इंजाम लगाया की कांग्रेस दलितों को आकर्षित करने के लिए नीचता पर उतर आयी है। सीधे-साधे दलितों के यहां रात गुजारने उन्होंने राहुल गांधी का डुप्लीकेट भेजा था और इसका आगे चुनाव के पहले पर्दाफाश कर देंगे।
Note: कृपया सच्चे लोग इन खबरों को न पढ़ें ये खबरे काल्पनिक है और केवल मनोरंजन के लिए है। इन झूठी खबरों का उपयोग हिस्से या पूर्ण रुप से करना वैधानिक रूप से मना है। किसी जीवित, मृत व्यक्ति घटना से समानता होने पर उसे मात्र संयोग माना जावेगा, किसी को जाने-अनजाने ठेस लगने पर हमें खेद है।