health

 Online Now :: 37 Visited :: 2245369

शेरो-शायरी अजब गजब | Jokes| Fashion| Mamangment Tips | Health| New Technology | Boll wood Personality | Women Section | Youth Section
स्वाइन फ्लू के लक्षण, बचाव के उपाय और इलाज Way of Eating Fruits "क्या करें? यदि आप अकेले जा रहे और अचानक हार्ट अटैक आये" G.M. DIET बच्चों में स्ट्रेस के लक्षण और उसे दूर करने के उपाय पैर देखकर पहचाने बीमारी
1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 |
टेस्टी ही नही हेल्दी भी है हल्दी
अमूमन सभी भारतीय व्यंजनों में (हरी सब्जी के अलावा) हल्दी का इस्तेमाल होता है। हल्दी एक बेहतरीन प्रिजरवेटिव है और यही वजह है कि अचार में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी का इस्तेमाल सिर्फ स्वाद और रंग की वजह से ही नहीं, बल्कि सब्जी को गाढ़ा बनाने के लिए भी किया जाता है। अगर कढ़ाई में सब्जी डालने से पहले ही हल्दी को तेल में अन्य मसालों के साथ डाला जाए, सब्जी का रंग और स्वाद दोनों और बेहतर हो जाता है। हल्दी के सूखे पत्तों का इस्तेमाल घी में एसेंस डालने के लिए भी किया जाता है। इसके अलावा मछली या मिठाई आदि को भाप में पकाने से पहले भी उसे हल्दी के पत्ते में लपेटा जाता है।
हेल्दी है हल्दी
-हल्दी में मिनाशक गुण है। यदि पेट में कीड़े हो जाएं, तो एक चम्मच कच्ची हल्दी रोज सुबह खाली पेट लेना चाहिए। चाहें, तो इसमें चुटकी भर नमक मिला सकती हैं। यह प्रयोग एक सप्ताह तक करें, इससे पेट के कीड़े खत्म हो जाएंगे।
-हड्डी टूट जाने, मोच आ जाने या भीतरी चोट आने पर हल्दी का लेप लगाना चाहिए या गरम दूध में हल्दी मिला कर पीना चाहिए।
-चर्म रोगों में भी हल्दी औषधि का काम करती है। इसके फूलों का पेस्ट बना कर प्रभावित भाग पर लेप लगाना चाहिए।
-मुंह में छाले हो जाने पर हल्दी पाउडर को गुनगुना करके छालों पर लगाएं अथवा गुनगुने पानी में हल्दी पाउडर घोल कर उससे कुल्ला करें, छाले ठीक हो जाएंगे।
-खांसी से निजात पाने के लिए हल्दी की एक छोटी-सी गांठ मुंह में रख कर चूसना चाहिए।
-चेहरे के दाग-धब्बे और झांइयां मिटाने के लिए हल्दी और काले तिल को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें तथा उसका पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाएं। हल्दी और दूध के पेस्ट को त्वचा पर लगाने से रंग निखरता है।
-सनबर्न से यदि त्वचा झुलस जाए या काली पड़ जाए, तो हल्दी पाउडर में बादाम का चूर्ण तथा दही मिला कर प्रभावित भाग पर लगाएं।
-त्वचा के अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए भी हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी पाउडर को गुनगने नारियल तेल में मिलाकर और उस पेस्ट को त्वचा पर लगाने से अनचाहे बालों का ग्रोथ नियंत्रित रहता है और त्वचा भी मुलायम रहती है।
-पीलिया और लीवर से जुड़ी अन्य परेशानियों के समाधान में भी हल्दी को उपयोगी माना जाता है।
-हल्दी शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता को भी मजबूत बनाता है, यही वजह है कि सर्दी-खांसी होने पर दूध में कच्ची हल्दी डालकर दूध पीने की सलाह दी जाती है। आयुर्वेद के अनुसार, हल्दी खून को साफ करने का काम भी करती है। पीरियड्‌स से जुड़ी महिलाओं की समस्या को यह दूर भगाती है।

Copyright 2007-2010 Helloraipur.com All Rights Reserved by Chhattisgarh infoline || Concept & Editor- Madhur Chitalangia ||