प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन के बढ़े बेटे थे अमिताभ। उनके भाई का नाम अजिताभ है। उत्तर प्रदेश से अपनी पढ़ाई समाप्त कर, वे बंबई में फिल्मों में काम ढूंढने आये। काम न मिलने पर वे कलकत्ता नौकरी करने लगे। उनके मित्र राजीव गांधी की मां, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरागांधी की सिफारिश पर उन्हे पहली फिल्म "सात हिन्दुस्तानी " मिली और वे बंबई चले आये। उनकी आवाज भारी, खुश्क है। "जंजीर" फिल्म हिट होने के बाद उन्होने कभी मुड़कर नहीं देखा उन्हें एंग्रीयंग मैन कहा जाने लगा और वे हिन्दी फिल्मों के पहले मेगा स्टार बने। जिनकी हंसने, रोने, कामेडी, एक्शन चाल-ढाल नाचने का अंदाज लाखों लोगों की पसंद बना। उन्होने अभिनेत्री जया भादुड़ी से शादी की उनके दो बच्चे हुए श्वेता और अभिषेक। इंदिरा गांधी की मौत के बाद अपने मित्र राजीव गांधी के साथ राजनीति में आ गये और इलाहाबाद से सांसद चुने गये परन्तु उन्हे बीच में ही परिस्थितिवश सदन छोड़ना पड़ा। वे कुख्यात बोफोर्स मामले मे बदनाम हो गये थे। चार साल बाद वे वापस फिल्मों मे आये परन्तु "बड़े मियां छोटे मियां" के अलावा उनकी फिल्मों बाक्स आफिस पर पिटने लगी। उनकी कंपनी एबीसीएल को भी भारी नुकसान हुआ और 90 करोड़ का कर्जा हो गया। उनके ऊपर बैंक ने केस भी कर दिया। पर तभी किस्मत ने पलटा खाया और टीवी पर "कौन बनेगा करोड़पति" के माध्यम से वे वापस लोगों के दिल दिमाग पर छा गये। उन्होने कर्ज चुकाया और पुन: स्थापित हो गये। इस पारी मे उनकी "मोहब्बते" "कभी खुशी कभी गम" "बागबान" "खाकी" "सरकार राज" "ब्लैक" इत्यादि हिट फिल्में आई जिसने अमिताभ बच्चन को जीता जागता महानायक बना दिया।
खासियत
- बालीवुड में बिग बी, लंबू, शहंशाह के नाम से जाने जाते हैं।
- उन्होने डबल एम.ए. पढ़ाई की।
- उनकी वैक्स की मूर्ति मैडम तुसाद म्यूजियम लंदन में लगी है।
- उनका 20 पिक्चरों में नाम विजय था।
- उन्हे 1984 में पद्म श्री अवार्ड मिला।
- उन्होने 3 नेशनल एवार्ड तथा 12 फिल्म फेयर एवार्ड जीते।
- अमिताभ का मतलब होता है कभी ना बुझने वाली रौशनी। |