हैलो रायपुर समाचार पत्र www.helloraipur.com का विस्तार है। www.helloraipur.com से लाखां लोग जुड़े अपनापन दिया, प्यार दिया। बहुत सारे लोगों ने इस वेब पोर्टल के द्वारा दी जाने वाली समस्त जानकारियों, समाचार एवं फीचर को संग्रहणीय हार्ड कापी के रुप में उपलब्ध कराने को कहा जिसका नतीजा आपके सामने है- एक द्विभाषी (इंग्लिश एवं हिन्दी पत्रक) ‘‘हैलो रायपुर‘‘ के रुप में। चूंकि इंटरनेट की तरह अखबार में असीमित जगह का उपयोग नहीं किया जा सकता अतएव्‌ बहुत सी चीजों को संक्षिप्त में प्रस्तुत करेंगे जिसकी विस्तृत जानकारी www.helloraipur.com में रहेगी। कुछ विषय लेकर हमने शुरुआती अंक प्रारंभ किया है। आगे चलकर अखबार के आकार, स्वरुप एवं विषय वस्तु में सकारात्मक सुधार किये जायेंगे। इस समाचार पत्र के अंको में विशिष्ट व्यक्तियें के बारे में जानकारी, इंटरनेट की विभिन्न साइटों की जानकारी, लेटेस्ट अविष्कार, युवा वर्ग एवं छात्रों के लिए कालेज, कोर्सेस, मैनेजमेंट टिप्स,रायपुर तथा छत्तीसगढ़ में चल रही स्कीमों, जमीन, जायदाद एवं प्रापर्टी संबंधित जानकारियां, अस्पाताल, डाक्टर व इलाज की विभिन्न विधियों की जानकारियां, प्रादेशिक हलचल, फैशन, ग्लैमर, छत्तीसगढ़ी फिल्म रहेगी। इसके अतिरिक्त धर्म, आध्यात्म, ज्योतिष, वास्तु और गुरूओं का संदेश रहेगा। छत्तीसगढ़ के बारे में बहुत सी बातें
अति-विशिष्ट हैं। छत्तीसगढ़ की संस्कृति, छत्तीसगढ़ के संस्कार, रीति रिवाज बहुत पुराने हैं। भारत के अन्य प्रांत के लोगों तथा विव के लोगों को यहां की जानकारी नहीं हैं। उनके लिये आडियो/वीडियो एवं छत्तीसगढ़ के दशर्नीय स्थल ”हैलो रायपुर” वेब साईट में दिखा रहे हैं। इस विषय पर हमारे दशर्कों ने अच्छी प्रतिक्रिया दिखाई। हमने पाया है कि जब कोई बाहर का व्यक्ति छत्तीसगढ की संस्कृति अथवा पर्यटन के बारे में पता साजी करता है तो लोकल आदमी भी अनभिज्ञ रहता है। हमारा प्रयास रहेगा कि प्रत्येक अंक मे पर्यटन, संस्कृति, रीति-रिवाज अथवा चिकित्सा की अपरम्परागत विधियों के बारे मे जानकारी रहे। आम आदमियों से जुड़ा एक
मुद्दा हमारे प्रत्येक अंक की विशिष्टता रहेगी जो कि समस्या और समाधान दोनों पर अग्रणी विशेषज्ञॉ की रिसर्च के आधार पर रहेगी। इसका स्वरुप ऐसा बनाने का प्रयास रहेगा कि विषयवस्तु में रूचि रखने वाला व्यक्ति प्रत्येक अंक को संभाल कर रखेगा।
अब मैं ईशवर, समस्त गुरूओं एवं ज्ञात-अज्ञात, दृश्य-अदृश्य शक्तियों को नमन करते हुये आप लोगों की सेवा मे यह अंक समर्पित करता हूं।
मधुर चितलांग्या
प्रधान संपादक  
Posted by Madhur Chitalangia 4 Comments Wed 24 Mar 10, 12 : 32 pm <<