क्षेत्रीय समाचार - CHHATTISGARH - RAIPUR
|
|
ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार और महिलाओं को सुरक्षा एवं सम्मान देना निर्मल ग्राम अभियान का उद्देश्य : राज्यपाल श्री शेखर दत्त
रायपुर /राज्यपाल श्री शेखर दत्त आज यहां रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित सम्पूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2009 में चयनित ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत करने के लिए आयोजित समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ- रमन सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री केदार कश्यप एवं महिला बाल विकास मंत्री सुश्री लता उसेण्डी कार्यक्रम में शामिल हुई। राज्यपाल ने निर्मल ग्राम पुरस्कार विजेता ग्राम पंचायतों को बधाई दी और कहा कि इस अभियान के सफल संचालन एवं सराहनीय योगदान के फलस्वरूप वे इस पुरस्कार की हकदार बनी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण जनता के जीवन स्तर में सुधार तथा महिलाओं को सुरक्षा एवं सम्मान देने के उद्देश्य से शासन द्वारा आरंभ किए गए इस अभियान को शत्-प्रतिशत सफल बनाने का प्रयत्न हर स्तर पर किया जाएगा।
राज्यपाल ने कहा कि निर्मल ग्राम पुरस्कार प्राप्त इन 119 ग्राम पंचायतों ने समाज में एक उदाहरण
प्रस्तुत किया है और अपने आस-पास की पंचायतों के लिए वे एक मॉडल बनी हैं। इन पंचायतों के कार्यों के
अनुसरण से अन्य ग्राम पंचायतें भी अपने ग्रामों को सम्पूर्ण स्वच्छता की ओर ले जायेंगी, जिससे सम्पूर्ण प्रदेश को निर्मल प्रदेश बनाने में कामयाबी हासिल होगी। श्री दत्त ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने सभी के स्वास्थ्य की चिन्ता करते हुए सर्वे सन्तु निरामया: की कामना की है और स्वस्थ शरीर पाने के लिए बीमारियों से बचाव के तरीके अपनाना सबसे अच्छा उपाय है। इसे बच्चों से लेकर वृद्ध तक के लिए अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने सम्पूर्ण स्वच्छता एवं निर्मलता के लिए शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि सम्पूर्ण प्रदेश में स्वच्छता अभियान की शत्-प्रतिशत सफलता हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। राज्यपाल ने साफ पानी की उपलब्धता बनाये रखने के लिए पंचायतों को वाटर हार्वेस्टिंग अपनाने का आव्हान किया और कहा कि गांव का पानी गांव में और गांव के उपयोग के लिए रहे तो बेहतर होगा। उन्होंने मिट्टी का कटाव रोकने और पर्यावरण की सुरक्षा तथा हरियालीयुक्त वातावरण बनाने पर जोर देते हुए कहा कि पेड़ लगाकर इस कार्य में सफलता पाई जा सकती है। श्री दत्त ने कहा कि हैजा, मलेरिया, चेचक, दस्त, खुजली, पीलिया जैसी अनेक संक्रामक बीमारियां अस्वच्छता के कारण ही पनपती हैं, इसलिए स्वस्थ जीवन जीने के लिए स्वच्छता एवं जागरूकता को अपनाकर मनु&
|
|
मुख्यमंत्री आज महिला सशक्तिकरण पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करेंगे
रायपुर / मुख्यमंत्री डॉ- रमन सिंह कल 31 अगस्त को पूर्वान्ह 11 बजे यहां पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक बदलाव विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करेंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नवनियुक्त पर्यवेक्षकों के प्रारंभिक प्रशिक्षण समाप्ति के अवसर पर इस एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्क्षता महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री लता उसेंडी करेंगी। पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति श्री शिवकुमार पाण्डेय विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विभा राव, छत्तीसगढ़ समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चंद्राकर और बस्तर विश्वविद्यालय की कुलपति
श्रीमती जय लक्ष्मी ठाकुर कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगी। कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी और परियोजना अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
|
|
उद्योगों में अधिक से अधिक स्थानीय लोगों को मिले रोजगार : श्री बघेल
रायपुर / वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री दयालदास बघेल ने छत्तीसगढ़ के औद्योगिक इकाईयों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता से रोजगार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया है। श्री बघेल ने रायगढ़ प्रवास के दौरान वहां औद्योगिक इकाईयों के संचालकों, उद्योग संघों के पदाधिकारियों और अधिकारियों से इस विषय में व्यापक चर्चा की। उन्होंने औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधियों से अपील की कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी अधिक से अधिक औद्योगिक इकाईयों की स्थापना हो, जिससे शहरों की तरह गांवों का विकास भी हो सके और ग्रामीणों को रोजी-रोजगार के अवसर मिल सके। उन्होंने रायगढ़ जिले के पतरापाली स्थित जिंदल स्टील और पॉवर प्लांट का भी अवलोकन किया। श्री बघेल ने प्रदेश् में लघु और कुटीर उद्योगों को अधिक से अधिक संख्या में पित करने और बंद हो चुके छोटे उद्योगों की परेशानियों को दूर कर उन्हें पुन: शुरू करने के लिए उद्योग विभाग के अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए।
श्री बघेल ने चर्चा के दौरान कहा कि छाीसगढ़ राय की आदर्श पुनर्वास नीति 2007 के परिप्रेक्ष्य में
निगमित सामाजिक उारदायित्व के तहत भू-विस्थापित परिवार के एक सदस्य को पात्रतानुसार रोजगार,
परियोजना से प्रभावित अन्य व्यक्ति, भूमिहीन व्यक्तियों के कार्य कौशल बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण और उन्हें छोटे कार्यो में रोजगार उपलब्ध कराने, व्यवस्थापन संबंधी कार्य, सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधा, शैक्षणिक संस्थान जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आदर्श पुनर्वास नीति घोषित कर क्रियान्वयन किया जा रहा है।
उद्योग मंत्री ने जिंदल स्टील एंड पॉवर प्लांट के अनुसंधान एवं विकास केन्द्र, कन्ट्रोल यूनिट, डी-आर-
आई- सहित ब्लास्ट भट्टी कन्ट्रोल रूम, कास्टगृह और टी-पी-एम- यूनिट का निरीक्षण किया। इस कोयला
आधारित विद्युत और स्पंज संयंत्र के अधिकारियों ने स्टील उत्पादन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड अधिकारियों ने बताया कि संयंत्र में ब्लास्ट फर्नेस और आधुनिक तकनीक से
इस्पात का उत्पादन किया जा रहा है और यहाँ उत्पादन की प्रक्रिया कम्प्यूटर से संचालित की जा रही है।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री बघेल ने रिहिटिंग फर्नेस सिस्टम, रेलपांत एवं युनिवर्सल बीम-कालम मिल का
स्थल पर ही अवलोकन किया और रेल एवं युनिवर्सल बीम-कालम मिल से रेल एवं युनिवर्सल बीम-कालम
निर्माण की प्रक्रिया को देखा। संयंत्र के अधिकारियों ने बताया कि हाई प्रेशर हाईड्रोलिक सिस्टम के माध्यम से
प्लेट, गार्डर और रेलपांत बनाई जाती है। उन्होने बताया कि रेलपांत एवं युनिवर्सल बीम मिल में पहले की 9 फिट की रेलपांत बनाई जाती है, जिसे रोलिंग करते हुए अंत में 120 फिट की रेलपांत का निर्माण किया जाता है। इसी प्रकार की प्रक्रिया बीम और कालम निर्माण के लिए अपनाई जाती है। श्री बघेल ने संयंत्र के द्वारा वायु प्रदूषण के नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में संयंत्र के द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी ली।
|
|
खेलों को बढ़ावा देने हर विकासखंड को एक-एक लाख रूपये दिए जाएंगे -श्री बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर, लोक निर्माण, स्कूल शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को प्रोत्साहित करने प्रत्येक विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को एक-एक लाख की राशि उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होने हाकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की जयंती (राष्ट्रीय खेल दिवस) के अवसर पर आज रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड के ग्राम कोलर में स्कूल शिक्षा विभाग और राष्ट्रीय दिशा मंच द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2009-10 में पदक जीतने वाले 164 स्कली खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा 12 लाख 80 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में राज्य का नाम रोशन करने वाले 16 खिलाडियों को छत्तीसगढ़
खेल गौरव सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू ने की।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अशोक बजाज और नगर निगम रायपुर के नेता
प्रतिपक्ष श्री सुभाष तिवारी , संचालक लोक शिक्षण श्री के-आर-पिस्दा सहित विभिन्न खेल संघो के
प्रतिनिधि, स्कूली छात्र छात्राएं और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
लोक निर्माण, स्कूल शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल ने ग्राम कोलर
के हाईस्कूल मैदान में आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर
खेलों का आयोजन होना चाहिए जिससे यहां के खिलाड़ी पूरे देश में खेल के क्षेत्र में नाम रोशन
कर सकें। उन्होंने कहा कि आगे आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ्य बनाना है तो खेल की ओर ध्यान
देना जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि गांव में खेल के विकास के लिये हर विकासखंड के शिक्षा
अधिकारी को एक-एक लाख रूपये की राशि दी जायेगी, जिससे ग्रामीण स्तर पर अंतर शालेय
खेल प्रतियोगिता आदि करायी जा सके। श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर राष्ट्रीय शालेय खेल
प्रतियोगिता 2009-10 में हांकी, शतरंज, भारोत्तोलन, बास्केटबाल, तीरंदाजी आदि में स्वर्ण, रजत
और कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को ब्लेजर, प्रशस्ती पत्र और मेडल देकर सम्मानित
किया।
श्री अग्रवाल ने राष्ट्रीय दिशा मंच द्वारा छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने
वाले 16 खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ खेल गौरव सम्मान से भी सम्मानित किया। इनमें कुश्ती के
लिये मेंहदी यादव, अनिस मनिहार कराते, नीरज शुक्ला कराते, आयूा चौहान लान टेनिस, निकिता
पन्ना और सुप्रिया फुटबाल, राजदीप हरगोजा, पूजा कौर और श्वेता कुर्रे जम्परोप, सुमीत राय
चौधरी बाडी बिल्डिंग, बलराम वस्त्रकार पावर लिफ्टिंग, श्रेयांस डाकलिया शतरंज, अनिस कलमले
क्यूथाई, सतीश बाघमार जुडो शामिल हैं। खेल रिपोर्टिंग के लिये पत्रकार श्री शांत शुक्ला और
सुरेन्द्र शुक्ला इसी प्रकार ग्रामीण खेल के लिये श्री एस-सी-वर्मा खेल प्रशिक्षण के लिये श्री यशवंत
वर्मा को भी प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को कृषि मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू ने
भी सम्बोधित किया और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की चर्चा की। मंत्री द्वय ने सभी पुरस्कृत
खिलाड़ियों और व्यक्तियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
संचालक लोक शिक्षण श्री के- आर- पिस्दा ने बताया कि राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता 2009-10 में 70 खिलाड़ियों ने स्वर्ण, 44 खिलाड़ियों ने रजत और 50 खिलाड़ियों ने कांस्य इस प्रकार कुल 164 खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किया है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से स्वर्ण पदक विजेता को दस हजार रूपये, रजत पदक विजेता को साढ़े सात हजार और कांस्य पदक विजेता को पांच हजार रूपये और एक-एक ब्लेजर प्रदान किया गया है। इसी प्रकार एथलेटिक्स के 76 खिलाड़ियों को 2 लाख 73 हजार की राशि प्रदान की गई है। इनमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पंद्रह सौ रूपये, द्वितीय स्थान के लिये एक हजार और तृतीय
स्थान के लिये सात सौ पचास रूपये की प्रोत्साहन राशि शामिल है।
|
|
मुख्यमंत्री को राज्य स्तरीय दही लूट प्रतियोगिता का न्यौता
रायपुर, मुख्यमंत्री डॉ- रमन सिंह से आज यहां उनके निवास पर अखिल भारत वर्षीय यादव युवक महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। महासभा के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को राजधानी रायपुर के सप्रे शाला मैदान में आगामी दो सितम्बर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय दही हांडी लूट और शौर्य प्रदर्शन प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का न्यौता दिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री सच्चिदानंद उपासने ने मुख्यमंत्री को बताया कि मुम्बई की तर्ज पर दही लूट प्रतियोगिता का यह दिलचस्प कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इसमें दही से भरे मटके को क्रेन की सहायता से तीस फीट की ऊंचाई तक लटकाया जाएगा। प्रतिभागियों को पिरामिड बनाकर मटकी फोड़नी होगी। विजेताओं को 21 हजार रूपए का प्रथम, 11 हजार रूपए का द्वितीय और पांच हजार रूपए का तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा।
उन्हें शील्ड भी प्रदान किए जाएंगे। अन्य खिलाड़ियों को सांत्वाना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। राज्य के
अन्य स्थानों से प्रतियोगिता के लिए यहां आने वाली मंडलियों के भोजन और आवास की व्यवस्था भी
आयोजकों द्वारा की जाएगी। अब तक रायपुर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव और कबीरधाम जिलों की बीस
मंडलियों ने प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अपना पंजीयन करवा लिया है। कार्यक्रम स्थल पर
प्राथमिक उपचार के लिए दो डॉक्टरों सहित एम्बूलेंस की भी व्यवस्था रहेगी। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के
लिए धन्यवाद के साथ आयोजन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधि मंडल में
महासभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री माधव लाल यादव सहित सर्वश्री नवीन अग्रवाल, प्रभाकर यादव, रितेश
तिवारी, मदल पटेल, राजू यादव, अकबर अली, राजू मिश्रा, सावन ठाकुर, प्रकाश साहू, राकेश चन्द्राकर
और विकास शर्मा सहित आयोजन समिति के अन्य अनेक सदस्य शामिल थे।
|
|
छत्तीसगढ़ में होगा राष्ट्र कुल संसदीय सम्मेलन मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष द्वारा बैठक में तैयारियों पर विचार-विमर्श
रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी अक्टूबर माह में आयोजित होने वाले राष्ट्रकुल संसदीय सम्मेलन की तैयारी के लिए आज यहां विधानसभा अध्यक्ष श्री धरम लाल कौशिक के निवास पर एक विशेष बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ- रमन सिंह, संसदीय कार्य मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, गृहमंत्री
श्री ननकी राम कंवर और विधानसभा उपाध्यक्ष श्री नारायण चंदेल भी शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष
श्री कौशिक ने बैठक में बताया कि सम्मेलन आगामी 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक आयोजित किया
जाएगा। इसमें राष्ट्रकुल संसदीय संघ के मुख्यालय सहित भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्ला देश
के राष्ट्रीय विधान मंडलों सहित वहां के प्रादेशिक विधान मंडलों के पीठासीन अधिकारी और सचिव भी
शामिल होंगे। यह भारत और एशिया क्षेत्र का चौथा राष्ट्र कुल सम्मेलन होगा। श्री कौशिक ने बताया
कि सम्मेलन में 175 आमंत्रित प्रतिनिधियों को मिलाकर लगभग तीन सौ अतिथियों के आने की संभावना
है। सम्मेलन में आतंकवाद और नक्सलवाद : लोकतंत्र के लिए खतरा और क्षेत्रीय स्तर पर खाद्य
सुरक्षा के लिए सहयोग में विधान मंडलों की भूमिका विषय पर व्यापक चर्चा होगी।
मुख्यमंत्री ने बैठक में संसदीय कार्य मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल और गृहमंत्री श्री कंवर सहित
संबंधित अधिकारियों को सम्मेलन की तैयारी के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि
छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद यहां आयोजित विभिन्न सम्मेलनों के तारतम्य में पहली बार
अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन होने जा रहा है। यह हम सबके लिए गर्व का विषय है। डॉ- सिंह ने कहा
कि आयोजन की सभी तैयारियां सम्मेलन के महत्व और उसकी गरिमा को ध्यान में रखकर की जानी
चाहिए।
यह भी उल्लेखनीय है कि इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए आतंकवाद और नक्सलवाद पर
चर्चा का प्रस्ताव छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा दिया गया था। इस विषय पर सम्मेलन में प्रमुख वक्ता के
रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ- रमन सिंह अपने विचार व्यक्त करेंगे। आज की बैठक में यह भी
विचार किया गया कि खाद्य सुरक्षा के संबंध में कानून बनाने की प्रक्रिया विचाराधीन है, जिसका मॉडल
भी सम्मेलन में रखा जाए। इस संबंध में अंतिम निर्णय इंडिया रिजन के राष्ट्र कुल क्षेत्रीय कार्यालय के
साथ विचार-विमर्श के बाद लिया जाएगा। सम्मेलन के दौरान अतिथियों को छत्तीसगढ़ की विभिन्न
योजनाओं और पर्यटन स्थलों की जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी और उन्हें
राज्य में अन्तर्राष्ट्रीय महत्व के पर्यटन स्थल का भ्रमण कराया जाएगा। साथ ही प्रदेश की आदिवासी
संस्कृति पर केन्द्रित दर्शनीय स्थल पुरखौती मुक्तांगन का भी अवलोकन कराया जाएगा। बैठक में
विधानसभा के सचिव श्री देवेन्द्र वर्मा भी उपस्थित थे।
|
|
|