बीएसपी अफसर हुए पदोन्नत,Durg_Bhilai_News | समाचार, Chhattisgarh News | todays Events | HelloRaipur.Com
Raipur Aaj
Home - Durg_Bhilai_News

बीएसपी अफसर हुए पदोन्नत

date02/07/10
भिलाई & भिलाई इस्पात संयंत्र में प्रमोशन की पात्रता रखने वाले २४७ अधिकारियों की लिस्ट गुरुवार को जारी की गई। इसमें जूनियर मैनेजर से असिस्टेंट मैनेजर, असिस्टेंट से डिप्टी मैनेजर, डिप्टी मैनेजर से मैनेजर और मैनेजर से सीनियर मैनेजर पद पर अधिकारियों का प्रमोशन किया गया है। लिस्ट निकलते ही अधिकारियों के चेहरे में खुशी की लहर दौड़ गई।
जानकारी के मुताबिक जूनियर मैनेजर से असिस्टेंट मैनेजर पद पर २०, असिस्टेंट मैनेजर से डिप्टी मैनेजर पद पर ९५, डिप्टी मैनेजर से मैनेजर पद पर ५० और मैनेजर से सीनियर मैनेजर के पद पर ८१ लोगों का प्रमोशन किया गया है। लिस्ट गुरुवार दोपहर बाद जारी की गई। इस लिस्ट के आने का अधिकारियों को काफी दिनों से इंतजार था। इस लिस्ट में कई नाम ऐसे हैं, जिन्हें प्रमोशन की पात्रता पूरा किए हुए दो से तीन साल बीत गए हैं। इन लोगों में प्रमोशन की खुशी दोगुनी है। एक विभाग के अधिकारी को सात साल बाद प्रमोशन मिला है। ई-१ से ई-२ ग्रेड के अधिकारी के लिए चार साल की पात्रता और इसके ऊपर के ग्रेड में तीन साल की पात्रता तय की गई है। प्रमोशन में सीआर रिपोर्ट का भी बड़ा महत्व है। इसके कारण भी कई पात्र लोगों का प्रमोशन लटका हुआ है। इस लिस्ट में भी कुछ ऐसे नाम गायब हैं। इससे प्रमोशन की पात्रता रखने वाले लोगों का लिस्ट में नाम नहीं होने से मायूसी है।
पीएम ट्राफी टीम पहुंची बीएसपी
भिलाई & वर्ष ०८-०९ के प्रधानमंत्री ट्राफी के लिए खोजबीन शुरू हो गई है। प्रारंभिक मूल्याकंन के लिए चार सदस्यीय दल गुरुवार को बीएसपी पहुंचा। यह दल शुक्रवार और शनिवार को संयंत्र का निरीक्षण करेगा। ये लोग समूह या अलग-अलग भी असेसमेंट कर सकते हैं। १६ में ९ बार ट्राफी जीत चुका बीएसपी सशक्त दावेदार है। जानकारी के मुताबिक प्रोफेसर विलास शाह, डा. केएन विश्वनाथ, जेसी अहिलाबादी और जेवीआर शेखर १ जुलाई को बीएसपी पहुंच गए हैं। ये लोग २ और ३ जुलाई को संयंत्र का दौरा करेंगे। इसमें उत्पादन, गुणवत्ता, संयंत्र की व्यवस्था सहित संयंत्र से जुड़े सभी छोटे-बड़े बिंदुओं पर बारीकी से निरीक्षण करेंगे। ये सभी ट्राफी की दावेदारी में बीएसपी के अंकों को बढ़ाने में मदद करेंगे। बताया जा रहा है कि हर साल की तरह इस साल भी बीएसपी का मुकाबला प्रमुख रूप से टिस्को, आरआईएनएल व जेएसडब्ल्यू तीन कंपनियों के बीच ही रहेगा। चार सदस्यीय दल दो ग्रुप में बंटकर संयंत्र का निरीक्षण कर सकता है और बाद में सामूहिक रिपोर्ट तैयार करेंगे। यह दल शनिवार शाम को यहां से रवाना हो जाएगा।

News from other Cities

Raipur News
रायपुर: राजभवन में रोजा इतार का आयोजन रायपुर: नागरिकों को राष्ट्रीय विशिष्ट पहचान पत्र आवंटित करने की योजना अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर साक्षरता ध्वज भी फहराया गया More...
Bilaspur News
छत्तीसगढ़ पत्रकार महासंघ का भूख हड़ताल शासकीय कर्मचारी संघ के आव्हान पर महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल शेखर दत्त More...
Durg-Bhilai News
सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता १२ से एससी-एसटी विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय शहीदों के नाम पौधारोपण More...
Bhilai Steel Plant News
जेएलएन हॉस्पिटल के नेत्ररोग विभाग में आ रही अत्याधुनिक मशीन याग लेजर से होगी ‘ग्लोकोमा‘ की सर्जरी स्टील मेल्टिंग शाप-1 में महिला सूचना केन्द्र/विश्राम कक्ष का उद्घाटन BHILAI STEEL PLANT RECORDS HIGHEST EVER APRIL-AUG. PRODUCTION More...
Rajnandgaon News
दलाल व एजेंटो के भरोसे चल रहा परिवहन दफ्तर जिला जेल में आरक्षक ने प्रधान आरक्षक को गोली मारकर मौत के घाट उतारा छत्तीसगढ़ निजी आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में सीबीआई का छापा More...

Copyright 2007-2010 Helloraipur.com All Rights Reserved by Chhattisgarh infoline || Concept & Editor- Madhur Chitalangia ||